गणेश मौर्य
अंबेडकर नगर। मोदी सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत चुने गए गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के नाम पर जमकर लूटखसोट की गई है।
अकबरपुर ब्लॉक के जमुनीपुर के लोहिया हरिपुर गांव में सरकारी पैसे से बनवाए गए शौचालयों की स्थिति बता रही है कि खूब लूटखसोट हुई सरकार के लाखों रुपये हड़प कर गए। हरिपुर गांव के लोग ने बताया कि अधिकारियों की टीम जब गांव का मुआयना करने आती है यह बताने के लिए खुले में शौचा ना करें लेकिन शौचालय की हालत बद से ज्यादा बदतर है।
शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं सीट नहीं सेफ्टी टैंक के गड्ढे नहीं जो भी बने हैं किसी काम लायक नहीं 2 दिन पहले आंधी आई थी शौचालय का छत उड़ गया।
इसके पहले भी सैकड़ों लोगों ने जिला अधिकारी से शिकायत की लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ सरकारी धन से बनवाए गए शौचालयों का केवल ढांचा खड़ा कर दिया गया, जो कि इस्तेमाल लायक नहीं है। कुछ में दरवाजे नहीं है शारदा नदी के रेत और पीली ईट का निर्माण हुआ है मानक के विपरीत हुआ है।
पूरा काम अधिकारियों हरि पुर लोहिया गांव को खुले में शौच मुक्त करा दिया है लेकिन अब भी गांव की महिलाएं खुले में शौचा जाने पर मजबूर हैं ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव के प्रधान सुरेश वर्मा ने कमीशन खाने के लिए खुद शौचालय बनवा दिए शिकायतकर्ता बिनय वर्मा सूर्य काली अमरनाथ कृष्ण देव रामप्यारे विकास गीता अनीता रामकुमार आदि।
