प्रवीण मिश्रा
श्रावस्ती। मासूम के साथ एक युवक ने वह सारी हद पार कर दी जो इंसानियत को तार तार करती है। मामला थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम बंजरही का है जहाॅ पर रागनी देवी अपने मासूम बेटी 3 वर्ष के साथ घर के बाहर सो रही थी।रागनी ने बताया कि रात करीब 3 बजे उसे गहरी नींद आ गई और वह सो गई।
इसी बीच रोहित उम्र 22 वर्ष ने मासूम को उठाकर नहर के पास ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मासूम दर्द से कराह रही थी उसका सुनने वाला कोई नही था। वह बेहोश हो गई। रोहित रेप के बाद वहा से भाग खड़ा हुआ।
सुबह होने पर रागनी देवी वारदात से अंजान जब उठी तो उसने अपनी मासूम बेटी को बिस्तर पर न पाकर वह बेटी की खोज करने लगी। काफी तलाश के बाद उसकी मासूम बेटी खून से लतपथ हालत मे नहर के पास मिली। रागनी देवी मासूम बेटी को बेहोशी के हालत मे प्राइवेट चिकित्सक यहा गई लेकिन वहा चिकित्सक ने इलाज न कर पुलिस को सूचना देने की बात कही।
सूचना पर पहुॅची पुलिसने मामले की छानबीन करते हुए रागनी देवी, उसकी मासूम बेटी व पति के साथ थाना इकौना ले गई। जहाॅ पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते मासूम को जिला सयुक्त चिकित्सालय भिनगा पर
इलाज के लिए सोमवार को 5 बजे लाया गया।अभी तक चिकित्सको के देखरेख मे मासूम का इलाज चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार मासूम का स्वास्थ्य
संतोषजनक बना हुआ है।
जिलाधिकारी ने घटना पर जताया अफसोस
जिलाधिकारी श्रावस्ती दीपक मीणा ने थाना क्षेत्र के बंजरही गाॅव मे हुए 3 वर्षीय मासूम के साथ रेप काण्ड पर अफसोस जताते हुए पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद शासन व प्रशासन द्वारा दिलाए जाने की बात कही।
