24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दबोच लिए पुजारी के हत्यारे


इमरान मंसूरी/प्रेम बाजपेयी
सीतापुर। रेउसा थाना इलाके के बांधे पुरवा मजरा रेवान में हुयी एक मंदिर के पुजारी की सनसनी खेज हत्या में रेउसा पुलिस ने वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्ञात रहे की गत दिनों मन्दिर की जमीन और चढ़ावे की रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा पुजारी गोधी दास 60 वर्ष पुत्र लोकन दास की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में मृतक पुजारी की पत्नी राजकुमारी ने गांव के ही पांडा एवं कलवन्त पुत्र गण सरवर के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस सनसनी खेज वारदात की गहनता से जांच करते हुये थाना रेउसा के पांडा एवम कलवन्त पुत्र गण सरवर, रामखेलावन उर्फ बालू पुत्र बिरजू निवासी ग्राम खरहरा एवम सदरपुर थाना इलाके के बजेहरा निवासी राजेश पुत्र पुत्तू निवासी ग्राम बजेहरा को सोमवार की सुबह वेदोरा गांव के निलक्ट पतरासा चौराहे पर धर दबोचा।
हत्या के इस मामले में वांछित अभियुक्तों को थानाध्यक्ष रेउसा राजकुमार सरोज,वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह, उपनिरीक्षक सन्त कुमार सिंह तथा आरक्षी सतेंद्र बहादुर सिंह एवम नजरुल हसन की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में निरुद्ध करते हुये जेल भेज दिया गया।
Previous Post Next Post