नहर में नहाते समय दो बालिकाओं की डूबकर मौत


इसरार अहमद
श्रावस्ती।जिले के थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम पंचायत आला गाव के नजदीक स्थित नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी।
थाना मल्हीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आलागाँव के मजरा सलारुगाँव के पास स्थित नहर पर बकरी चराने गयी सोहना पुत्री मासूम अली उम्र 6 वर्ष,अनि पुत्री अनवर अली उम्र 10 वर्ष की नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।
एक बच्ची जो अनि पुत्री मासूम अली निवासी इंन्दर गावं थाना जिपराइच जिला बाके नेपाल जो अपने जीजा के घर पर सलारुगाँव में ही लगभग एक महिना पहले से ही रह रही थी।
जो सलारू गांव निवासी मासूम अली की पुत्री सोहना(उम्र 6 वर्ष)के साथ नहर पर बकरी चराने गई थी।तभी भीषण गर्मी के क़ारण नहर में नहाने चली गई मासूम अली की पुत्री डूबने लगी तब अनि सोहना को बचाने के लिये नहर में कूद गयी जहा पर दोनों की डूबकर मौत हो गई।
जिसकी की सुचना स्थानीय थाना मल्हीपुर की पुलिस को परिजनों ने दिया जिस पर सूचना पाकर थाना प्रभारी सुजीत कुमार राय,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार राय अपने हमराहियों सहित घटना स्थल पर पहुच कर मौके का जायजा लिया। तथा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमास्टम के लिये भेज दिया।
Previous Post Next Post