1. दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के आवास पर छापा, चेन्नई स्थित आवास पर सीबीआई का छापा, चिदंबरम के बेटे कार्तिक उनके कराईकुडी आवास पर छापा।
2. देहरादून: जल संरक्षण को रावत सरकार छेड़ेगी बड़ी मुहिम , सीएम करेंगे जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ, 25 मई से राज्यभर में एक साथ होगी शुरुआत, सभी जिलों के प्रभारी मंत्री करेंगे शुरूआत, जिलों में रहकर करेंगे अभियान की शुरुआत, ग्राम विकास विभाग 2500 तालाबों का करेगा निर्माण।
3. देहरादून: चारधाम यात्रा के रास्ते में लगेंगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड , डिस्प्ले बोर्ड से पर्यटकों को दी जाएगी जानकारी, मौसम विभाग के अधिकारी मिले मुख्य सचिव से, मसूरी सुरकंडा में लगेंगे एक्स बैंड डॉप्लर राडार, नैनीताल-पिथौरागढ़ में राडार लगाने की चल रही तैयारी, कंपैक्ट माइक्रो रेन राडार लगाने की भी तैयारी।
4. दिल्ली: केजरीवाल ने आरोपों पर नहीं तोड़ी चुप्पी, केजरीवाल ने ओडियन सिनेमा में देखी मूवी, परिवार के साथ देखी सरकार राज-3 मूवी।
5. दिल्ली: जाधव केस मामले में सुषमा स्वराज ने बताया, केस लड़ने के लिए हरीश साल्वे ने 1 रुपया लिया ।
6. दिल्ली- 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, गोलीबारी, पत्तथारबाज़ी के बीच उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में भक्तों ने किए आवेदन, राज्यपाल एनएन वोहरा ने व्यवस्था का लिया जायजा, 29 जून को निकलेगा भक्तों का पहला जत्था।
7. देहरादून: वन मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में तनातनी, पर्यटन मंत्रालय ने घोषित किया ट्रैक ऑफ द ईयर , चांईशील को घोषित किया ट्रैक ऑफ द ईयर, बिना अनुमति जंगलों में जाने नही देंगे- हरक सिंह।
8. श्रावस्ती: CHC प्रशासन की बड़ी लापरवाही, प्रसव के बाद महिला को अस्पताल से निकाला, भूखे पेट अस्पताल गेट पर बैठी रही महिला, बिहार राज्य की रहने वाली है पीड़ित महिला, गिलौला थाने के CHC का मामला।
9. मैंनपुरी : भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या , प्रेस प्रसंग के चलते बहन को मारी गोली , किसनी थाना क्षेत्र के कड़ूगर गांव की घटना।
10. दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बैठक, पूर्वोत्तर राज्यों के कानून व्यवस्था पर चर्चा।
11. शाहजहांपुर: बाल सुधार गृह की अधीक्षका निलंबित , केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने की थी छापेमारी, 14 मई को बाल सुधार गृह पर मारा था छापा , छापे के दौरान कमियां पाए जाने पर किया निलंबित।
12. लखनऊ : लोक भवन में आज शाम 5.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे कैबिनेट बैठक।
13. लखनऊ : कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनता की सुनेंगे समस्या, 9 बजे से 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
14. बरेली: नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, किशोरी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी युवक मौके से हुआ फरार, सीबीगंज थाना क्षेत्र का मामला।
15. लखनऊ: 13 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी के साथ रेप, आरोपी अजीत सिंह को पुलिस ने किया अरेस्ट, परिजनों ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया , होमगार्ड है आरोपी अजीत सिंह, मड़ियांव के फैजुल्लाहगंज की घटना।
16. लखनऊ: राजधानी में बड़े मंगल पर भक्तों का सैलाब, सुबह से हनुमान मंदिर पर भक्तों की लम्बी लाइनें, हनुमान सेतु मंदिर पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, अलीगंज हनुमान मंदिर पर दूर-दूर से आ रहे लोग , बड़े मंगल पर हर चौराहे और गली में भंडारा, हनुमान भक्त भंडारे के माध्यम से श्रद्धा में लीन , आज कर लोग भगवान हनुमान के दर्शन,धो-लो पाप।
17. गाजियाबाद : कविनगर में कुर्की की कार्रवाई शुरू, फ्लैट देने के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी , अजपा सोसाइटी में हुई थी धोखाधड़ी, 3 सगे भाइयों के खिलाफ जारी हुआ आदेश, सीजेएम कोर्ट ने जारी किया आदेश, कविनगर के ए ब्लॉक की कोठी में हो रही कार्रवाई।
Tags:
national
