माइकल जैक्सन की बेटी ने न्यूडिटी को बताया नैचुरल और पोस्ट की न्यूड फोटो

माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन एक बार फिर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. लेकिन इस बार वे अपने किसी खुलासे की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चाओं में छाई हुई है.
हाल ही में पेरिस ने एक तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वे टॉपलेस दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, इस तस्वीर में पेरिस सिगरेट पीती हुई नज़र आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लम्बी पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने न्यूडिटी को नैचरल बताया है.
पेरिस ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है ‘न्यूडिटी नैचरल है, जिसकी वजह से हम इंसान बनते हैं और ये उसी का हिस्सा है. पेरिस ने अपनी तस्वीर के बारे में आगे लिखते हुए कहा है कि ‘मैं ऐसी तस्वीरें आगे भी पोस्ट करती रहूंगी, जिसे ऐसे तस्वीर से दिक्कत है, वह मुझे अनफॉलो कर सकता है.’ वर्तामान ने पेरिस के इन्स्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फोलोअर्स हैं.
उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है ‘मनुष्य शरीर एक खूबसूरत रचना है और कोई फर्क नहीं पड़ता अगर इसमें कोई खोट हो. व्यक्ति को खुद को जिस तरह से भी दिखाने में सुविधा हो, उसे वैसा करना चाहिए
Previous Post Next Post