बेसिक शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाल लिए 15-20 लाख रुपये.

लेखाकारों द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 15-20 लाख रुपये अवैध रूप से निकाले गये,

रियाजुल हक:-जौनपुर,
जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया। ज्ञापन में उनके द्वारा कहा गया कि जनपद में कुल 17 कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 10-12 विद्यालयों में संज्ञान में आया है कि पिछले 2-3 दिनों में लेखाकारों द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 15-20 लाख रुपये अवैध रूप से निकाले गये हैं तथा विभाग द्वारा मामले की लीपा-पोती की जा रही है। साथ ही पिछले 6 माह से विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगायी गयी है, जबकि आज तक किसी की उपस्थिति आनलाइन दर्ज नहीं करायी गयी, इसका कारण वार्डेन एवं लेखाकारों की मिलीभगत है। लगभग समस्त विद्यालयों में फर्जीवाड़े किये गये हैं, जिनमें खुटहन, बक्शा, राम नगर, डोभी, केराकत, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूॅ, रामपुर, बरसठी व शाहगंज प्रमुख हैं। 

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में विराज ठाकुर ने जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने का आग्रह किया, जिलाधिकारी महोदय द्वारा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। उक्त मौके पर अमित शुक्ला, दीपक, मोहित, अमन, शनि सिंह, सतीश, अनुज, विकास शुक्ला, अमित मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post