पत्रकार के आकस्मिक मृत्यु पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की शोक सभा।

पत्रकार के आकस्मिक मृत्यु पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की शोक सभा।

रियाजुल हक़:-जौनपुर,
उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार विद्या प्रकाश श्रीवास्तव की आकस्मिक मृत्यु पर एक बैठक कर शोक सभा यूनियन के जिला कार्यालय मछलीशहर पड़ाव पर की।बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने की तथा संचालन महामंत्री संतोष सौन्थालिया ने किया।बैठक मे वरिष्ठ स्वर्गीय पत्रकार विद्या प्रकाश श्रीवास्तव के जीवन तथा जौनपुर की पत्रकारिता में उनके योगदान पर विजय प्रकाश मिश्र ने विस्तृत   प्रकाश डाला एवं बताया की उनकी लेखनी ने राष्ट्रीय स्तर पर जौनपुर की एक अलग पहचान बनाई तथा श्री मिश्र ने उनके स्वर्गवास को जौनपुर पत्रकारिता के लिए अपुर्णिय क्षति बताया।उक्त मौके पर समस्त पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।उक्त बैठक मे सम्पादक कैलाशनाथ,वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ मिश्र,दीपक चिटकारीया,जाफर अहसन जाफरी,महेंद्र गुप्ता,प्रेम प्रकाश मिश्र,रियाजुल हक,शैलेन्द्र यादव,अरूण कुमार यादव,शम्सी अजीज,विरेन्द्र गुप्ता,डाँ नौशाद अली,अरविंद उपाध्याय,एम एच सिद्दीकी,दीपक मिश्रा, संतोष यादव,जुबेर अहमद,इत्यादि पत्रकार मौजुद रहे।
Previous Post Next Post