शाही ईदगाह की बैठक सम्पन्न, लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले।

शाही ईदगाह की बैठक सम्पन्न।लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले।
रियाजुल हक:-जौनपुर,

जौनपुर के शाही ईदगाह की एक आवश्यक बैठक कल शाम ईदगाह के प्रांगण में आकिल जौनपुरी की सदारत एवं जनरल सेक्रेटरी हाजी जाफर अहसन जाफरी की सरपस्ती में सम्पन्न हुई।बैठक का आगाज जुबेर अहमद ने तिलावते कलामे पाक से किया। बैठक मे आगामी त्योहार रमजान एवं ईद को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा ईदगाह के रूके हुए तामीरी कार्यों को आगे जारी रखने पर चर्चा हुई।उक्त बैठक मे कमेटी के पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचार प्रकट किए तथा ईदगाह के   दुकानदारों से बकाया किराया वसुलने के लिए सख्त रवैया अपनाने पर सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों की सहमती बनी।बैठक का संचालन मो शहनवाज ने किया।तथा उक्त बैठक मे सर्वसम्मति से यह तय हुआ की जल्दी ही अगली बैठक कर ईदगाह के सारे रूके हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।उक्त बैठक मे मुख्य रूप से सिराजुदूदीन सिद्दीकी,जावेद अजीम खाॅ,शखावत हुसैन कादरी मुन्ना,सलमान शेख,सद्दाम हुसैन,इकबाल खाँ,इरशाद अनवार खाॅ,हाजी मो इमरान,रियाजुल हक,शौकत अली,हुमायूॅ अख्तर,डाँ रजी अहमद,इरफान अहमद मंसूरी,शहनवाज खाॅ,मो तारीक सिद्दीकी,दिलशाद,जफर मसुद,शेराज सिद्दीकी,इकराम सौदागर,अच्छे खाॅ,अजीम,एम एच सिद्दीकी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post