अलीगढ़। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने हेतु बाॅड़ी बिल्डिगं द्वारा बाॅडी शो कराया जा रहा है जिसमें कि अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्ड बाॅडी बिल्डिगं में राष्ट्र पदक जीतने वाली मणिपुर से सब इंस्पेक्टर रविता शर्मा मुख्य आर्कषण का केन्द्र होगीं। उक्त जानकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम जीवीएम के संयोजक प्रवीर सक्सैना ने प्रेसवार्ता के दौरान एक स्थानीय होटल में दी।
प्रवीर सक्सैना ने बताया कि बाॅडी बिल्डिगं एण्ड फिटनेस एसोशिएशन का मुख्य उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना एवं बाॅडी बिल्डिगंके माध्यम से युवाओं मे स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करना है। संगठन के महासचिव डाॅ. प्रशान्त शर्मा ने कहा कि बाॅडी बिल्डिगं एवं ग्रेट वैल्यू माॅल के सहयोग से 14 मई को मि. अलीगढ़ 2017 बाॅडी बिल्डिगं चैम्पियनशिप का आयोजन रविवार की शाम 4 बजे जीवीएम में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तीन भाग्यशाली प्रतिभागी चुने जाएगें जैसे मि. अलीगढ़ 2017 दूसरा मित्र मसल्स मैन एवं बेस्ट फिजिक का टाइटल दिया जाएगा।
प्रवीर सक्सैना ने बताया कि माॅल उन्हें हर प्रकार कासहयोग दे रहा है और माॅल के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ऊचाईयों पर ले जाने का कार्य कर रहा है। कोषाध्यक्ष तसलीम मुख्यतार ने बताया कि बाॅडी बिल्डिगं प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करना है। अलीगढ़ में पहली बार महिला बाॅडी बिल्डिगं शो आयोजित किया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष् यासी शम्स ने बताया कि बाॅडी शो में मणिपुर से सब इंस्पेक्टर एवं अन्र्तराष्ट्रीय राष्ट्र पदक जीतने वाली रविता शर्मा भाग ले रही हैं। जो अपनी बलिष्ठ मांस पेशियों का सुन्दर प्रर्दशन कर सभी खेल प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर देगीं। रविता शर्मा ने 2014 में मुम्बई में ब्राउन मैडल जीता उसके बाद एशियन वुमन चैम्पियनशिप भूटान थिप्पी में सिल्वर मैडल तथा उज्वेकिस्तान में ब्राउन मैडल व मकाऊ चाइना में ब्राउन मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया और वह मणिुपर पुलिस डीएसपी रैंक से है।
उत्तर प्रदेश बाॅडी बिल्डिगं एवं फिटनेश एसो. कार्यालय वाराणसी के सहयोग से रविता शर्मा को अलीगढ़ भेजा जा रहा है। जिससे कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल सके। पत्रकार वार्ता में शमीम अंसारी, विश्वरूप, नदीम इस्लाम कौर, मनीष शर्मा, आशू चावला, आदि मौजूद थे।
