बहराइच। यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली नई सरकार अवैध बू़चड़खानों को बंद कराने के लिए कड़ा रूख अख्तियार किए हुए है, सरकार से एक कदम आगे बढ़ कर यूपी की पुलिस मटन और चिकन की दुकाने भी बंद करा रही है। वहीं दुसरी तरफ एक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेएन मिश्रा के घर 60 गायों की लाश बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बहराइच-लखनऊ मार्ग स्थित मरौचा के निकट अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएओ) जेएन मिश्रा के फार्म हाउस से शुक्रवार देर शाम 60 गायों की लाशें बरामद हुईं। प्रशासन की संयुक्त टीम की छापेमारी में वहां बांधकर रखी गई 50 जिंदा गायें व बछड़े भी मिले। अवैध ढ़ग से बनाई जा रहीं दवाएं भी बरामद हुई हैं।
दवाएं भी एसीएमओ डॉ. जेएन मिश्रा के मरौचा गांव के पास फार्म हाउस पर अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश त्रिपाठी और एसडीएम कैसरगंज अमिताभ यादव की टीम ने छापेमारी की। वहां के अलग-अलग हिस्से में खोदाई कराने पर 60 गायों की लाशे बरामद हुईं। इन्हें छह माह के अंदर ही दफनाया गया था। फॉर्म हाउस के एक कमरे में कुछ दवाएं भी बरामद हुईं, जिसमे कैप्सूल के कुछ खाली पैकेट और गोलियां थीं।
