गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में सरकार तो बदल गई, लेकिन पुलिस महकमे की दादागिरी अभी कायम है। शासन और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा सुधरने की तमाम नसीहत देने के बावजूद खाकी वर्दीधारियों पर कोई असर नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण ये रहा ।
फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी
कैंपियरगंज थाने पर तैनात एक दरोगा ने चाट वाले को बुरी तरह से पीट दिया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि चाट खाने वाले दरोगा से उसने रुपये मांग लिए। यहीं नहीं, दरोगा ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।
दिखाया पुलिस का धौंस
कैंपियरगंज थाने पर तैनात एक दारोगा दो लोगों के साथ उत्तरी रेलवे गेट स्थित कृष्ण मुरारी चाटवाले के दुकान पर गया । शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब वह चाट खाए और फिर जाने लगे। इसी दौरान चाट वाले ने रुपये मांग लिए फिर क्या था, दरोगा जी को गुस्सा आ गया और चाट बेचने वाले को मारने-पीटने लगे। भीड़ जुटने लगी तो दरोगा ने पुलिस का धौंस दिखाते हुए कहने लगे की यहां पर चाट की वजह से गंदगी होती है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दूंगा।
Tags:
Uttar pradesh
