ग्राम प्रधान के घर वन विभाग का छापा, बरामद हुई अवैध लकड़ी


श्रावस्ती। ब्लाक हरिहरपुर के ग्राम पंचायत टंडवा बनकटवा के प्रधान अली अहम्द के घर पर छापेमारी के दौरान दस बोटा अवैध लकड़ी बरामद की गई।
बरामद लकडी को भिनगा रेंज ले जाकर ग्राम प्रधान व उसके भाई के खिलाफ भिंनगा रेंज में मामला पंजीकृत किया गया है। भिनगा जंगल पर अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रहे  है वन माफिया जंगल से अवैध कटान कर मालामाल हो रहे हैं।
ग्रामिणों की शिकायत पर गुरुवार को वन विभाग की टीम ने भिनगा से सटे टडवा बनकटवा गांव के  ग्राम प्रधान अली अहमद के घर पर छापेमारी की गई। घर के बाहर 10 बोटा अवैध कटान की लकड़ी कीमती लकड़ी बरामद की।
वही ग्रामीणों की माने तो लकड़िया अधिक थी जिसे छापेमारी की भनक लगते ही ग्राम प्रधान ने हटवा दी इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान अली अहमद के यहां पर दो बोटा खैर चार बोटा शीशम दो बोटासागवन दो बोटा नीम की अवैध कटान की लकड़ी बरामद की गई ग्राम प्रधान कलवा अली अहमद के यहां पेड कटान की लकड़ी होने की शिकायत मिली थी।
इस पर उसके यहां पर छापेमारी की गई ग्राम प्रधान के यहां से चार शीशम दो वोटा  खैर दो बोटा सागवन दो बोटा खैर कीतथा दो बोटा  नीम अवैध कटान की  लकड़ी बरामद हुई है रेंजन संजय सिंह ने बताया बरामद लकड़ियां रेंज जिले   लाई   गई है और ग्रामप्रधान टडवा अली अहमद वा इजराइल पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है पकड़ने वाली टीम ने फारेस्ट सर्बजीत सिंह पैकरमा मिश्रा फारेस्ट.गार्ड  प्रमोद पाल शामिल रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट  प्रवीण  मिश्रा
केयर ऑफ मीडिया
     श्रावस्ती
Previous Post Next Post