बाबू अंसारी स्योहारा बिजनौर...
नगर के फ़व्वारा चौक स्थित मदरसा दारुल हुदा जूनियर हाई स्कूल में हर साल की तरह इस साल भी स्कूल मेनेजमेंट की ज़ानिब से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को रिजल्ट देने के साथ साथ इनामात से भी नवाज़ा गया।
मौलाना अब्दुल हसन नदवी इस्लामिक एकेडमी भटकल (कर्नाटक) द्वारा संचालित नगर के एक मात्र दारुल हुदा जूनियर हाई स्कूल में आज आयोजित परीक्षा फल वितरण समारोह में चार बच्चों आयशा,चंगेज खान,मौहम्मद दय्यान,दानिया परवीन को सोने की गिन्नी तथा ज़ोयानूर,
रिहान शहाबुद्दीन,असरफ़ नईम और अयान इस्लामुद्दीन को चांदी की गिन्नी के साथ-साथ ट्रॉफी से भी नवाज़ा गया। साथ ही पहले व दूसरे नम्बर पर आने वाली दो बच्चियों राशि को फ़ास्ट व खिज़रा रहमान अंसारी को सेकण्ड आने पर ट्रॉफी से नवाज़ा गया।
आज के इस प्रोग्राम में मुनीर विशाल व काशीपुर से तशरीफ लाये मौलाना अनवार ने महमाने ख़ुसूसी की हैसियत ली तो वही प्रोग्राम को चलाने की ज़िम्मेदारी काशिफ़ अज़ीज़ ने सम्भाली साथ ही ज़ामा मस्ज़िद के इमाम मौलाना इम्तियाज़,मौलाना अरशद हक्की,डॉक्टर मुन्नू,मास्टर शमीम,बब्बन ठेकेदार,सहित सेकड़ो लोग इस प्रोग्राम में मौजूद रहे।
