विदाई के तोहफे में दिया कुरआन-ए-मजीद


बलरामपुर नगर पंचायत िव्श्नीपुर शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के समस्त परिषदीय विद्यालय के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खगईजोत मैं एक समारोह का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रभारी सरिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता लाट बाक्स सिंह ने की तथा संचालन अरुण मिश्रा ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि ओपी कुशवाहा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम को की शुरुआत छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत से किया।
वही विदाई गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर के छात्र और छात्राओं ने सबका मन मोह लिया कार्यक्रम से उत्साहित होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने छात्र और छात्राओं को उत्साह वर्धन करते हुए नगद धनराशि देकर मनोबल बढ़ाया कार्यक्रम में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एम पी सिंह और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व माध्यमिक विद्यालय िव्श्नीपुर के प्रधानाध्यापक अल्ताफ अहमद सेवानिवृत्त होने पर अध्यापको द्वारा सम्मानित किया गया।
वही धार्मिक एकता की मिसाल पेश करते हुए अल्ताफ अहमद को शीरी खानम ने इस्लामिक ग्रंथ कुरान ए मजीद भेंट किया गया और समस्त अध्यापकों ने संयुक्त रूप से कुरान की आयतों वाली भव्य घड़ी दी गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति सिंह ,अजीत कुमार, रुवी सोनी व विद्यालय खगईजोत का समस्त स्टाफ ने योगदान दीया
रिपोर्ट: इकबाल खान
Previous Post Next Post