नई कार का ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, तीन की मौत चार घायल



रियाजुल हक
जौनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन की मृत्यु,चार घायल हो गये है। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र में आज एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक बच्ची समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी और अन्य चार घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार फिरोजपुर प्रथम गांव निवासी विशाल उपाध्याय (21) अपने परिवार के तीन बच्चों आठ वर्षीय दिशा, कुश और सौम्या के साथ नई कार एक्स यू वी से लाला बाजार की तरफ जा रहे थे।

जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर बोधापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार एक्स यू वी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भैया लाल यादव के मकान की दीवार से जा टकरायी। हादसे में कार सवार विशाल और दिशा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि कुश, सौम्या और मकान के बाहर सो रहे बोधापुर गांव निवासी आदित्य यादव तथा जितेन्द्र यादव गंभीर रुप से घायल हो गये।घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
Previous Post Next Post