नौकरी का झांसा देकर विधवा से ठग लिए 1 लाख रूपये


रिपोर्ट : राजीव कुमार
सहारनपुर । चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक विधवा से 1 लाख रुपए हड़प लिए पीड़िता ने आरोपी पर रुपए वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोटा निवासी कुसुमलता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुराली निवासी मुनतियाज बीते दिनों उनके घर आया था तथा उसके पुत्र दीपक के बेरोजगार होने पर हमदर्दी जताते हुए अपने एक रिश्तेदार की मार्फत चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए चार लाख रूपयों की मांग रखी तथा 1 लाख रुपए नौकरी लगने से पहले तथा

 शेष बाद में देने को कहा जिस पर कुसुमलता उसके झांसे में आ गई उसने 29 दिसंबर 2015 को उसके खाते में 49 हजार रुपए डलवा दीये तथा 2 जनवरी 2016 को 51 हजार रुपए कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी में नकद सोपे थे 1 वर्ष से अधिक हो जाने के बाद भी आज तक दीपक की नौकरी की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और अब रुपए वापस देने से भी इनकार कर रहा है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
Previous Post Next Post