होली मिलन समारोह में बोले नेता जी, हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहाँ दम था?


सीतापुर/सिधौली। कुँवरगड्डी क्षेत्र के रेहुआ मे सत्ती देवी  मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अध्यक्षता मिथलेश दीक्षित ने मंच संचालन आचार्य मनीष पांडे ने की मुख्य अथिति डॉ,रामबख्श रावत रहे आयोजन आनन्द दीक्षित रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष ने आये हुए अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया।
विधान सभा प्रभारी बच्चे वाजपेयी ने होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगो से कहा होली मिलन से आपस में भाई चारा बढ़ता है यह शत्रुता पर भलाई का त्योहार है हमें आपस में भाई चारा बनाये रखना चाहिए। भा ज पा के डीपूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा होली मिलन समारोह एकता का सूत्र है पहले होली मिलन आठ दिनों तक चलती थी लेकिन आज इतनी जलन है लोगो में जो एक दिन भी नही चलती है हम हिन्दुओ को एक होना चाहिए हमारे हिदू भाइयो को अपना नया साल चैत की प्रतिपदा को मनाना चाहिए न की जनवरी में 1जनवरी अंग्रेजो का नया वर्ष है| होली का मतलब जो होना था हो गया।
अब नया करो। राम बख्स रावत ने कहा मैं हारा हुआ प्रत्यासी हूं लेकिन सरकार है जनता के लिए हर समय तैयार हु। बाद में कहा मुझे अपनों ने लूटा गैरो में कहाँ दम था मेरी किस्ती भी वहाँ डूबी जहाँ पानी कम था मुझे जनता खूब वोट दिया लेकिन अपनों ने विश्वास घात किया फिर भी मैं जनता के साथ हूं। कसमंडा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर गिरी देवेंद्र दीक्षित आदि लोगो ने सभा को संबोधित किया इस मौके पर धनी सिंह,पुत्तन शर्मा ,वीरेंद्र यादव ,वीरभान सिंह ,जयनारायण ,विनोद पांडे  ,मोहित,डॉ,अवस्थी,करुणेश तिवारी,प्रताप प्रधान,इब्राहिम,प्रेम शर्मा,वारिस,कमलेश,अक्षय शर्मा सुन्दर गुप्ता, राजा निगम,सुबोध दीक्षित ,अशोक श्रीवास्तव ,हरदेव,शिव प्रसाद,आदि सैकड़ो लोग मैजूद रहे।

रिपोर्ट इमरान मंसूरी सीतापुर
Previous Post Next Post