अमन पठान
मारहरा (एटा)। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगम्बर-ए-इस्लाम को लेकर एक विवादित पोस्ट वायरल होने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारहरा के लोगों से हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल को कायम रखने की कवायद की, लेकिन पुलिस विलेन बन गई और दोनों समुदाय की सहमित के बाबजूद पुलिस मामले को रफा दफा करने के लिए राजी नही हुई।
आरोपी की गिरफ़्तारी से हड़कंप मच गया, लेकिन मारहरा की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल दी जाती है जो कल भी देखने को मिली। शिकवे शिकायत के बाद दोनों समुदाय के लोग मामले को रफा दफा करने के लिए राजी हो गए, लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने के लिए किसी भी कीमत पर राजी नही हुई।
मारहरा एसओ ने बात का बतंगड़ बना दिया। आला अधिकारियों को साम्प्रदायिक हिंसा भड़कने की सूचना दे दी। फिर क्या था सीओ सदर सर्किल फ़ोर्स के बाद मारहरा पहुँच गए और देर रात एएसपी विसर्जन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों ने मारहरा के हिन्दू मुस्लिम सौहार्द की दुहाई देते हुए मामले को रफा दफा करने की अपील की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और मारहरा की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल में कार्रवाई की गांठ बांध दी।
आज सुबह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। आरोपी के जेल जाने से दोनों समुदाय के लोगों को अफ़सोस है और पुलिस की हठधर्मिता के प्रति नाराजगी है।

