आग लगने से नगदी समेत घर का सामान जलकर हुआ राख


श्रावस्ती। समरी तरह पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सभा मुजेहनिया मे देर शाम अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिसमे बीस हजार नगदी सहित घर मे रखा सारा समान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
 मुजेहनिया निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद के फूस के मकान मे देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग जलते देख ग्रामीण इक्ठा हो कर आग बुझाने लगे लेकिन देखते ही देखते मकान मे रखा सारा समान जल कर राख हो गया।
राजेंद्र ने बताया 20 हजार नगद रखा हुआ था वह भी जल गया वही घर में रखा अनाज कपड़ा रजाई चारपाई सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की।

 प्रवीण मिश्रा
केयर ऑफ मीडिया
     श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश
Previous Post Next Post