श्रावस्ती। जिले के थाना मल्हीपुर के हरदत्त नगर गिरन्ट के निवासी ने अपनी बहन से हुए छेड़-छाड़ के मामले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की माँग की है।
थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरन्ट के मजरा लोहारन पुरवा गाँव के निवासी सुन्दरलाल पुत्र राम बिलास ने मल्हीपुर पुलिस को तहरीर देकर अरोप लगाया है कि मेरी बहन ननकइ पुत्री राम बिलास आयु 18 वर्ष कल दिनांक 16 मार्च को सुबह लगभग 6 बजे गाव के पश्चिम तरफ अरहर के खेत मे शौच के लिये गयी हुयी थी।
वही पहले से घात लगाये बैठे कासिम पुत्र मुख्तियार आयु 38 वर्ष निवासी नसीर परवा ने पकड़ कर छेड़ करने के साथ-साथ उसे पटक कर दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया लेकिन उसके शोरगुल करने पर आरोपी फरार होने लगा था जिसे गाव के लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
