अस्पताल में इलाज में लिए आई विवाहिता के साथ हुआ ऐसा कि जमा हो गई लोगों की भीड़


श्रावस्ती। अस्पताल में दवा लेने आई एक विवाहित महिला के साथ गांव की ही एक युवक ने दुराचार की नियत छेड़छाड़ की।
महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मल्हीपुर के अंतर्गत एक गांव की विवाहित महिला को जमुना के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुना में इलाज कराने गई थी लेकिन डॉक्टर के ना होने के कारण वह घर लौटने लगी इसी बीच गांव का ही एक युवक पीछे से पहुंच गया और डॉक्टर के आवास में ले जाकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा।
आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर रखा था जब महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया महिला की तहरीर जमुना पुलिस चौकी में दी।
इस पर पुलिस ने आरोपी अनिश्चित नियाज के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी रामप्रवेश यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ महिला ने पहले भी एक बार छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

 प्रवीण मिश्रा
 केयर ऑफ मीडिया
      श्रावस्ती
Previous Post Next Post