इक़बाल खान
बलरामपुर। उतरौला में गोंडा से बिस्कोहर जा रही निजी बस पलटी। डेढ़ दर्जन यात्री बुरी तरह जख्मी। चार लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया।
घटना उतरौला गोंडा मार्ग पर देवरिया मैंनहा गांव के सामने गुरुवार शाम चार बजे की। रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय निजी बस अचानक दाहिनी तरफ पलट गई।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बस के भीतर फंसे यात्रियों को निकाला।
घायलों में मन्नू पुत्र सूरज लाल निवासी बिस्कोहर बाजार। राजकुमारी पत्नी संजू प्रसाद निवासी बड़गांव गोंडा। आलिया पत्नी असगर अली निवासी बिस्कोहर। रामचंद्र मोहम्मद अब्बास पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी नयानगर हीरा पुत्र बाबूलाल निवासी बिस्कोहर महब्बुल पुत्र रफीउद्दीन निवासी बरायल उतरौला राकेश पुत्र फागु निवासी बिस्कोहर खुशी पुत्री प्रकाश निवासी बिस्कोहर मिथलेश पत्नी प्रकाश निवासी बिस्कोहर मोनू कौशल पुत्र महादेव निवासी बिस्कोहर प्रिया कौशल पत्नी मोनू निवासी बिस्कोहर
असगर अली पुत्र आशिक अली निवासी बिस्कोहर रफी उद्दीन पु्त्र दीन मोहम्मद निवासी बरायल शांति देवी पत्नी सुनील कुमार देहाती बेवां चौराहा, राजकुमार पुत्र राम अजोरे निवासी बेवा नंदनी पत्नी राजकुमार निवासी बेवा नूर मोहम्मद पुत्र अहमद निवासी बेवां चौराहा मजीदुन पत्नी मोहम्मद मुस्लिम गंभीर रुप से घायल।
सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अरुण वर्मा ने बताया कि राजकुमारी मजीदुन आलिया तथा मन्नू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है बाकी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर। उतरौला के कोतवाली प्रभारी ने छानबीन के बाद इस बात की पुष्टि की है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ।उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।बस के मालिक की पहचान कर ली गई है और मामले की रिपोर्ट लिखी जा रही है।

