इमरान मंसूरी/प्रेम बाजपेई
सीतापुर। रेउसा थाना इलाके में देर रात घरेलू कलह के कारण एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के कथनानुसार थाना थानगांव के ग्राम पंचायत रंडाकोडर के मजरा मुरली पुरवा निवासी मूले अपनी पुत्री रीना 30 वर्ष की शादी लगभग एक वर्ष पहले थाना रेउसा इलाके के ग्राम सेवनपुरवा मजरा अकसोहा निवासी बचू लोध के पुत्र सुमिरन से किया था।
चर्चा है कि मायके जाने को लेकर सुमिरन एवम उसकी पत्नी रीना के बीच बिवाद हो गया था। रीना मायके जाने की जिद पर अड़ी हुयी थी। इस बात को लेकर दोनों में काफी बिवाद हो गया। पति के व्यवहार से क्षुब्ध रीना ने जहर खा लिया। जब घर वाले पूरा मामला समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। रीना की हालत बिगड़ती गयी और इससे पहले कि घर वाले उपचार हेतु उसे कही ले जा पाते, रीना ने घर में ही दम तोड़ दिया।
किसी तरह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की। ग्राम पंचायत के संभ्रांत व जन प्रतिनिधियों द्वारा दोनों पक्षो का आपस में समझौता कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। जब उक्त प्रकरण के बारे में जब एसो ओ सत्य प्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जाँच के लिए गयी थी। लोगो ने बताया कि मौत बीमारी की वजह से हुयी है।
