डीएम की चेतावनी, बच्चों के शिक्षा भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की बख्सा नही जायेगा


श्रावस्ती। DM नितीश कुमार ने गुरूवार को कई प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का जब औचक निरीक्षण किया तो तमाम खामियाॅ ही खामियाॅ नजर आयी। उच्च  प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबसता के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि धन होने के बावजूद विद्यालय में टाइल्स नही लगवायी गयी।
बच्चों के शैक्षिक स्तर के आधार पर लेबलिंग पंजिका भी नही भरा पाया गया, मीनू के अनुसार बच्चों को रोटी सब्जी युक्त दाल बनना था जब कि बच्चों को रोटी सब्जी ही खिलायी गयी लेकिन खाने का नमूना मांगने पर नही दिखाया गया,  कक्षा 8 के कमरे में स्टोर रूम बनाकर कबाड़ रखा मिला, विद्यालय में पंजीकृत 91 बच्चों के सापेक्ष मात्र 26 बच्चों ही उपस्थित पाये गये और कोई भी बच्चा स्कूल के युनीफार्म में नही आये थे बच्चो से पूछने पर बच्चों ने बताया कि जो युनीफार्म मिला था वो फट गया है, बच्चियों को दी जाने वाली आयरन ऐण्ड फोलिक केसिड की टेबलेट स्कूल में होने के बावजूद नही दी गयी, एवं स्कूल में साफ-सफाई भी ढंग से न पाने के कारण इन्चार्ज प्रधानाध्यापक विनय कुमार पाठक को जिलाधिकारी ने दो दिन का समय दिया है यदि दो दिन में सुधार न हुआ तो सम्बन्धित अध्यापक को निलम्बन की कार्यवाही करने का वहीं पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीे को निर्देश दिया है।

प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता में के जाॅच के दौरान यह पाया गया कि यहां पर 128 पंजीकृत छात्रों में कुल 28 बच्चे ही उपस्थित पाये गये तथा विद्यालय के रंगाई पुताई में खानापूर्ति ही की गयी है किसी भी खिड़की में दरवाजा ढंग से नही लगा पाया गया बच्चों को वितरित की जाने वाली किताबें भी अलमारी में डम्प पायी गयी तथा कोई भी बच्चा यहां पर भी युनीफार्म नही पाया गया विद्यालय में तमाम गंदगी पायी गयी तथा यहां भी मीनू के हिसाब बच्चों को मध्याहन भोजन नही दिया गया इस लापरवाही के लिये भी सम्बन्धित विद्यालय के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद से भी जबाव तलब किया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया चन्द्र प्रकाश यादव द्वारा बच्चों को प्रेडिकल के माध्यम से सामाजिक विज्ञान और भूगोल की परीक्षण सामाग्री स्टोर में रखकर जीर्ण-शीर्ण की हालत में रखने के कारण, मीनू के हिसाब से यहां भी रोटी सब्जी युक्त दाल के स्थान पर केवल चावल और सब्जी ही बनाई गयी, टाट पट्टी होने के बावजूद बच्चों को जमीन में बिठाकार भोजन कराते हुये पाया गया यहां पर भी 58 पंजीकृत बच्चों में से मात्र 20 बच्चे ही उपस्थित पाये गये, तथा उपस्थित पंजिका एवं एम0डी0एम0 पंजिका में तमाम खामियाॅ पायी गयी, ंविद्यालय के सभी कमरों  एवं बरामदों साफ-सफाई संतोषजनक नही पायी गयी।

इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को तलब किया और सम्बन्धित अध्यापक से जबाव तलब कर वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकने का आदेश दिया तथा तीनों विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक न पाये जाने पर पटरी से उतरीप्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को ढंग से लागू कराने के निर्देश दिये हैं

प्रवीण मिश्रा
केयर ऑफ मीडिया
 श्रावस्ती
Previous Post Next Post