दो साल से इस गांव में अँधेरा कायम है?


श्रावस्ती। जिलाधिकारी के गोद लिए गांव वर्गीय वर्गों में लोगों की बिजली की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

इस ग्राम पंचायत में दो बार मजरे में लगाई गईसोडियम लाइट पिछले 2 साल से खराब पड़ी है, लेकिन बिजली विभाग का ध्यान इस मजरे पर नहीं जा रहा है।
वर्गी वर्गों का विकास करने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने गोद लिया था। इसके तहत गांव में विकास कार्य कराए गए हैं इसी ग्राम पंचायत के मजरे गोवार गाव में कोई विकास योजना लागू नहीं किया गया था ग्रामीण कौशल कुमार के घर के पास लगी सोडियम लाइट पिछले 2 साल से खराब पड़ी है लेकिन ठीक नहीं कराई गई।
कौशल कुमार की मानो तो गोवार गांव का विकास केवल कागजों में ही किया गया है। यहां ना तो कोई अधिकारी गांव में पहुंचता है और ना ही ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है जबकि रामप्यारे ने बताया कि गांव में एक बार बिजली खराब होने पर ठीक कराने में 1 महीने लग जाते है।

 प्रवीण मिश्रा
 केयर ऑफ मीडिया
    श्रावस्ती
Previous Post Next Post