फतेह का फतवा को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई सुरु


बैंगलौर: कर्नाटक हाई कोर्ट ने निजी समाचार चैनल जी न्यूज़ पर प्रसारित होने वाले शो ‘फ़तेह का फतवा’ के खिलाफ की गई शिकायत पर याचिकाकर्ता को सूचना मंत्रालय में आवेदन करने का आदेश दिया है.

याचिककर्ता नज़ीर अहमद ने कोर्ट से फ़तह के शो के खिलाफ कारवाई करने और यू ट्यूब से शो के सारे एपिसोड हटाने की मांग की थी. जिस पर कोर्ट ने सुचना मंत्रालय में आवेदन करने का आदेश दिया है. साथ ही अदालत ने सूचना मंत्रालय को दो हफ्ते में जवाब देने का आदेश दिया है.

जस्टिस एस. के मुखर्जी और पीएस दानिश की बेंच ने सूचना मंत्रालय को प्रतिनिधि नियुक्त करने के साथ ही केस की सुनवाई के दौरान प्रतिनिधि को हाजिर रहने के आदेश दिया है.

गौरतलब रहें कि पाक मूल के कनाडाई लेखक पर शो के जरिए देश की बहुसंखयक जनता को अल्पसंखयक जनता पर भडकाने और इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगा हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post