श्रावस्ती। नगर पंचायत में करोड़ों के घोटालों की शिकायत नगर के निवासीे अमित कसौंधन ने 14 दिसम्बर 2016 को मुख्यमंत्री से की थी, जिसकी आज जिलाधिकारी के निर्देश पर आज उपजिलाधिकारी इकौना ने पूरी की।
इस दौरान नगर के अधिशाषी अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह, विद्युत विभाग के जे ई और नगर पंचायत के लोग मौजूद रहे।
शिकायत कर्ता ने नगर में कराए गए 4 बिंदुओं की शिकायत की थी जिसकी सी डी भी शिकायत पत्र के साथ दी थी। इसकी जांच के लिए जांच अधिकारी ने नगर में कई जगह जाकर जांच की। शिकायत कर्ता का आरोप है क़ि जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
प्रवीण मिश्रा
केयर ऑफ मीडिया
श्रावस्ती
