![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
| श्रावस्ती। यू पी बोर्ड परीक्षाओं की जिलाधिकारी नितीश कुमार ने की जांच। छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड कर नकल कराने वाले केन्द्र व्यवस्थापकों/प्रचार्यो को किसी भी दशा में बक्शा नही जायेगा, उनको चिन्हित करके नकल कराने वाले परीक्षा केन्द्रो को काली सूची में डाला जायेगा। |
जनता इण्टर कालेज पटना खरगौरा, एवं बीपी नागरिक इण्टर अमवा में चल रही बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लेने के दौरान उन्होंने जोर देते हुये कहा कि बच्चों की भविष्य से खिलवाड करने वाले नकल माफियाओं को बक्शा नही जायेगा। उन्हें चिन्हित करके जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी जब जनता इण्टर पटना खरगौरा का जायजा लेने पहुॅचे तो ज्ञात हुआ कि यहां पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र से ही नदारद है इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते जिलाधिकारी ने सम्बन्धित स्टैटिक मजिस्ट्रेट से जबाव तलब किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रो पर तैनात सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा मौजूद रहकर नकल मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराये। साथ ही सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट भी नियमित भ्रमण कर परीक्षा की पवित्रता कायम रखकर सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पन्न बनाये।
प्रवीण मिश्रा
केयर ऑफ मीडिया
श्रावस्ती
