जनपद बहराइच मे माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम मे सरकारी राशन माफिया के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश,डा0 मनोज कुमार पुलिस अधीक्षक बहराइच ने उ0नि0 संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष रिसिया को दिया था ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे श्री दिनेश चन्द त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्री सुरेन्द्र कुमार यादव क्षेत्राधिकारी रिसिया के निर्देशन मे दिनांक 31.3.2017 को संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष रिसिया मय हमराही टीम के क्षेत्र मे भ्रमण पर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि एक पिक-अप वाहन से कोटेदार अन्सार निवासी सैदा बभनी द्वारा सरकारी कोटे का गेहूँ व चावल लेकर रिसिया बाजार मे बेचने के लिये ले जाया जा रहा है कि मुखविर की सूचना के आधार पर गुरचाही चौराहे पर समय 8.40 बजे प्रातः पिक-अप न0 UP 40T 4143 को रोक कर चेक किया गया तो उक्त पिक-अप पर सरकारी बोरे को पलट कर उसमे भरा हुआ।
10 बोरी गेहूँ व 34 बोरी चावल बरामद किया गया । बरामद शुदा खाद्यान को मय पिक-अप के थाना रिसिया मे दाखिल किया गया । अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
बरामदगी
1- 10 बोरी गेहूँ ।
2- 34 बोरी चावल ।
3- पिक-अप न0 UP- 40-T- 4143
बरामदगी टीम
1- संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष रिसिया
2 -उ0नि0 दीन दयाल राय थाना रिसिया
3- का0 इन्द्रासन यादव थाना रिसिया
4- का0 तेज बहादुर सिंह थाना रिसिया
