इसरार अहमद
श्रावस्ती।जिले के किसान इंटर कालेज सुबिखा में सामूहिक नकल करते हुए 7 अभ्यर्थी पकड़े गए। जिनके विरुद्ध नकल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी इलाहाबाद को सयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मण्डल शिक्षा भवन फैजाबाद ने एक पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मण्डलीय सचलदल प्रभारी एम0पी0सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि 18.03.2017 को मेरे सचल दल द्वारा परीक्षा केन्द्र किसान इन्टर काले सुबिखा मे द्वितीया पाली में इण्टर मीडिएट सामान्य हिंदी के द्वितीय प्रश्नपत्र मे कक्ष सं014 मे 7 परिक्षार्थी नकल के साथ पकडे गये जिनके विरूद्ध नकल अधिनियम के अंतर्गत अनुचित साधन के प्रयोग करने की कार्रवाई संस्तुति की गई।
अन्य कक्षो मे भी अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया।परीक्षा केन्द्र के अदर कक्षो से बाहर फेकी गई अनुचित साधन की सामग्री सचल दल द्वारा इकटठा कर सील पैक कराकर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया गया।जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक के सुपुर्द किया गया।
उक्त आख्या से यह स्पष्ट हो रहा है कि केन्द्र व्यवस्थापक रामसूरत त्रिपाठी द्वारा विभागीय आदेशो एवं निर्देशो की अवहेलना करते हुए अपनी मौन सहमती के आधार पर मनमाने तरीके से प्रत्येक परीक्षा कक्षो मे नकल करवाने के साथ परीक्षा संचालित कराई जा रही थी।
जिससे परीक्षा की गोपनीयता सुचिता एवं पवित्रता प्रभावित हो रही है।इससे परीक्षा केन्द्र मे सामूहिक नकल कराए जाने की पुष्टि होती है।उन्होंने अपने आदेश मे श्रावस्ती जिले के हिन्दी द्वितीय पाली परीक्षा केन्द्र किसान इन्टर कालेज सुविखा श्रावस्ती का परीक्षा निरस्त करने के निर्देश है।पत्र मे कहा गया है कि उक्त परिस्थितियो में केन्द्र सं0-8326 किसान इन्टर कालेज सुबिखा श्रावस्ती की परिषदीय हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा कराये जाने के साथ ही उक्त परीक्ष केन्द्र को डिबार किये जाने की संस्तुति दी है।
