रिपोर्ट : राजीव कुमार
सहारनपुर । थाना क्षेत्र गंगोह में मासूम बच्चे को रोता बिलखता छोड घर से नगदी व कीमती समान समेट कर विवाहिता रफुचक्कर हो गई। पीडित पति ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर अपनी पत्नी की बरमदगी की गुहार लगाई है।
गांव नूरखेडी निवासी रामकुमार पुत्र जयपाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि वह भट्टे पर मजदूरी कार्य करता है। उसकी लगभग 25 वर्षीय पत्नी 25 मार्च को चार साल के बच्चे को घर में रोता बिलखता छोड 4200 रुपये की नगदी व सोने चांदी के जेवर चांदी की अंगुठी, पायल व कुंडल भी साथ ले गई। सायं को लगभग पांच बजे उसने घर लौट कर आया तो पत्नी को नदारद और बच्चे को रोते पाया।
पत्नी को पडौस व संभावित रिश्तेदारियों में तलासने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर में पीडित पति ने उसके खिलाफ साजिश रचने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि विवाहिता को उडीसा से पांच साल पूर्व कीमत चुका कर लाया गया था। तब से वह अपने पति के साथ सुखचैन से रह रही थी। मगर पांच दिन पूर्व अचानक ही अपने इकलौते मासूम बच्चे को छोड नौ दो ग्यारह हो गई। तहरीर में सहारनपुर जाते हुए रास्ते में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा देखे जाने की भी जाने की जानकारी दी गई है।
