मोहम्मद आरिफ मंसूरी
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी का सी सी टीवी सामने आया। 54 सेकेण्ड के वीडियो में बाइक चोर 25 सेकेण्ड में चोर बाइक चोरी कर ले गया।
जब गाड़ी के मालिक को इसका पता चला उसने डायल 100 पर घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार चिनहट क्षेत्र के रहने वाले संदीप ने रोज की तरह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। वह घर वालों के बीच बैठे हुए थे।
-इसी बीच एक चोर घर के बाहर टहल रहा था। इधर-उधर देखते हुए बाइक के पास आया और उसने किसी नुकीली चीज से लॉक तोड़ दिया।
-धीरे से बाइक को गली के बाहर ले गया व स्टार्ट कर फरार हो गया है। ये सारी हरकत संदीप मिश्रा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
-हालांकि इस मामले की रिपोर्ट चिनहट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।
