पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव


अंबेडकरनगर। पुलिस कप्तान पीयूष श्रीवास्तव ने कई उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया।

अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी संतोष सिंह का मालीपुर थाने में तैनात कर दिया है। चुनाव सेल के प्रभारी रहे यज्ञ नारायण चतुर्वेदी को अकबरपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। शहजादपुर चौकी प्रभारी तनवीर अहमद को जलालपुर थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी है।

अकबरपुर थाने के उपनिरीक्षक संतोष शुक्ला को शहजादपुर का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। अकबरपुर थाने के उपनिरीक्षक हरीशंकर सिंह को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। इसी थाने के उपनिरीक्षक श्रवण कुमार सिंह अब श्रवण क्षेत्र के चौकी प्रभारी होंगे। इब्राहिमपुर थाने के उपनिरीक्षक रामराज सरोज को सम्मनपुर थाने की तैनात दे दी गयी है। हेड कांस्टेबिल भीमसेन को पुलिस लाइन से अकबरपुर थाने भेजा गया है।
Previous Post Next Post