ये कंपनी दे रही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा प्रतिदिन


नई दिल्ली।   भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जल्द ही रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अपने 99 रुपए वाले अनलिमिटेड प्लान में बदलाव कर सकती है। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल 99 रुपए में अब 28 दिन के लिए अनलिमिटेड बीएसएनएल से बीएसएनएल कॉलिंग के साथ 500 एमबी डेटा देने जा रही है। फिलहाल इस पैक में कॉलिंग के साथ 300 एमबी डेटा दिया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी 339 रुपए वाले प्लान में भी फेरबदल करेगी। इस प्लान में वर्तमान में 28 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी का डेटा दिया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब इस पैक में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही अनलिमिटेड डेटा भी देगी, हालांकि इसमें 2 जीबी प्रतिदिन की लिमिट होगी। बता दें कि इस पैक में बीएसएनएल से बीएसएनएल कॉल अनलिमिटेड ही होंगी, लेकिन अन्य नेटवर्क पर 25 मिनट प्रतिदिन की लिमिट है। 25 मिनट के बाद यूजर को 25 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज किया जाएगा। 
Previous Post Next Post