नई दिल्ली। कई प्रमुख कंपनियां अपने कस्टमर्स की हेल्प के लिए कॉल सेंटर का उपयोग करती हैं। ताकि वे हर समय अपने कस्टमर्स के साथ जुड़े रहे।
कस्टमर्स की ज़रूरत के मुताबिक़, बैंकों ने अपना समय निर्धारित किया है। जैसे यदि कस्टमर को खाते से जुड़ा अपना मोबाइल नम्बर बदलने की जरूरत है, तो उसका निश्चित समय होता है। इसके लिए सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक का टाइम निर्धारित है।
बड़ी टेलीकॉम कंपनियाँ अपने कस्टमर्स को कस्टमर केयर सहायता प्रदान करती हैं, जो कि कस्टमर्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कॉल सेंटर किसी भी कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस तरह एक कॉल सेंटर पर काम करने वाला या वाली अपने कस्टमर्स से बात करेंगे। ये कस्टमर और कंपनी के बीच एक रिश्ते को स्थापित करने वाले होते हैं।
कस्टमर और कंपनियों के बीच बेहतर संवाद बनाने वाले लोग कॉल सेंटर एक्सिक्यूटिव कहलाते हैं। इन लोगों का कस्टमर के साथ व्यव्हार ये तय करता है कि कस्टमर कैसे और कितने समय कंपनी के साथ रहेगा।
कॉल सेंटर के प्रोफेशन में पुरुष के साथ-साथ महिलाएँ भी बहुत सक्रीय है। यहाँ हम एक वीडियो आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें कॉल सेंटर पर कार्यरत महिला अपने कस्टमर को सर्विस देते समय ऐसा व्यवहार कर रही है जिसे देख कर आप भी चौंक जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
