फिरोजाबाद। EVM में गड़बड़ी पर सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सभी दावा कर रहे है लेकिन अब EVM की गड़बड़ी का आरोप फिरोजाबाद के स्थानीय लोग कर रहे है। मामला फिरोजाबाद विधानसभा का है।
इस विधानसभा के बूथ नंबर 130 (कासवान )में शत प्रतिशत मुस्लिम हैं लेकिन वोटो की काउंटिंग के बाद मामला चौकाने वाला है। इस बूथ से भारतीय जनता पार्टी को 390 वोट मिले है जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ 14 , बसपा को सिर्फ 7 और आल इंडिया इन्त्तेहदुल मुस्लीमीन को सिर्फ दो और एक निर्दलीय को एक वोट बाकी किसी को वोट नहीं मिला है।
नतीजों से हैरान मतदाता
इस बूथ के मुस्लिम वोटर इस नतीजे से हैरान है ,इलाके के रहने वाले शारिक अनवर ने हैडलाइन24 से बताया कि हमारे बूथ पर भाजपा का जीतना कहीं ना कहीं मायावती के आरोपों को सही साबित कर रहा है ऐसा नहीं हो सकता है हमारे यहां सपा और बसपा दोनों से मुस्लिम उम्मीद्वार था इसलिए बीजेपी का जीतना सब मामला साफ़ कर रहा है।
फिरोजाबाद में ये एक कोई इकलौता मामला नहीं है ऐसे कई बूथ है जहाँ मुस्लिम की आबादी 99 प्रतिशत है इक्का दुक्का हिन्दू समुदाय के घर है लेकिन भाजपा को झोली भर के वोट EVM काउंटिंग में निकले हैं, ऐसा ही बूथ इस विधानसभा में बिलालनगर के दो बूथ है जिस पर भाजपा को 238 & 384 वोट, समाजवादी पार्टी को 181 और 118 ,बसपा को 127 और 9 वोट वही मीम को 4 और 82 वोट है।
फिरोजाबाद के रहने वाले इकरार अली के अनुसार इन सभी बुथो में शत प्रतिशत मुस्लिम हैं लेकिन वोट भाजपा का निकलना समझ में से परे है। उनके अनुसार इस विधानसभा के कई बूथो में कुछ ऐसा देखने को मिला है, इकरार अली का कहना है कि मुस्लिम बुथो का हम लोग इस तरह गड़बड़ी को देख पा रहे हैं लेकिन हिन्दू बुथो का तो कयास लगाना मुश्किल है।
इकरार का कहना है अगर ऐसा हो रहा है तब ज़रूर गड़बड़ है चुनाव आयोग को हमको संतुष्ट करना चाहिए,हम लोगो ने जिसे वोट नहीं दिया उसका वोट निकलना हमारे मन में शक पैदा आकर रहा है।

