किरन यादव ने गरीबों की मदद के लिए आगे बढ़ाये हाथ

मुदस्सर नज़र, सिढ़पुरा (कासगंज )। अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशी किरण यादव गरीबों की मदद के लिये अपने हाथ आगे बढाकर दरिया दिली दिखा रही हैं। 102 पटियाली विधान सभा सीट से प्रत्याशी व अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरन यादव ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के दौरान ट्राई साईकिलों का वितरण भी किया। सिढ़पुरा अमाँपुर रोड पर अनुभूति सेवा समिति के सेंटर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिस में गंजडुंडवारा पटियाली सिढ़पुरा भरगैन व तमाम ग्रामीण अंचल से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मक़सद आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाना था सम्मेलन में हर जाति हर वर्ग के लोग मौजूद थे। आईजी अंशुमान यादव किरन यादव व टीम अनुभूति की तरफ से ग्राम ककराला निवासी सौरभ पुत्र अवधेस.दौडपुर निवासी सिंटू पुत्र राम रहीस.पटियाली निवासी अाकाश राठौर पुत्र महेश. को ट्राई साईकिल प्रदान की गई इस मौके पर मोहित गुप्ता. इमरोज़ खान. मनोज झा. सखाबत हुसैन. मुहम्मद आरिफ. नययर .ओसाम अंसारी. शाहिद मलिक. शकील अंसारी. अज़हरूददीन. मुहम्मद नाज़िम. टीम अनुभूति व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post