जिन्होंने नही किया अज़ान का एहतराम, वही खुद को बता रहे हैं मुसलमानों का हमदर्द


अमन पठान
मारहरा (एटा)। मुसलमानों के हमदर्द होने की दुहाई देने वाले सपाइयों ने आज मगरिब की अज़ान का एहतराम नही किया। अज़ान होती रही और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव भाषण देते रहे। श्री यादव ने नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष कक्ष में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होकर नियमों की धज्जियां भी उड़ाईं।

कहते हैं कि मगरिब की अज़ान के वक़्त चलता दरिया भी थम जाता है, लेकिन मुसलमानों के सच्चे हिमायती होने का दावा करने वाले सपा नेताओं ने कान फोड़ लाऊड स्पीकर पर अपना भाषण जारी रखकर अज़ान की सदा को दबा दिया। शर्मनाक ये नही कि मगरिब की अज़ान के दौरान जुगेंद्र सिंह यादव अपना भाषण दे रहे थे। शर्मनाक तो ये है वहां मुस्लिम नेता परवेज ज़ुबैरी सहित दर्जनों मुस्लिम नेता और समर्थक मौजूद थे। नगर पालिका के सभागार से मात्र दस कदम की दूरी पर मस्जिद थी। उन्होंने जुगेंद्र सिंह यादव को टोकने की जहमत तक नही उठाई और अपनी नमाज तक कज़ा कर दी।

केयर ऑफ़ मीडिया न्यूज़ नेटवर्क को इसकी सूचना मिली तो संवाददाता मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार्यक्रम का समापन हो चुका था। परन्तु वहां नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष के कक्ष में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान थे और पालिकाध्यक्ष गंगा देवी अपने कक्ष से बाहर खड़ी हुई नजर आईं।

बताते चलें कि अक्सर जनसभा, रैली में हिंदूवादी नेताओं को भी अज़ान का एहतराम करते हुए देखा गया है। जबकि उस जनसभा में एक भी मुसलमान मौजूद नही था। मारहरा नगर पालिका के बारात घर में सपा विधायक अमित गौरव यादव के समर्थन में आयोजित सभा में दर्जन भर मुस्लिम सपा नेता और दर्जनों मुस्लिम सपा समर्थक मौजूद थे। उसके बाबजूद सपा नेता ने मगरिब की अज़ान का एहतराम नही किया गया।

गौरतलब हो कि 27 मार्च 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक चुनावी रैली के दौरान भाषण दे रहे थे। उसी समय पास की एक मस्जिद से अजान की आवाज आई। अजान की आवाज सुनते ही पीएम मोदी ने अपना भाषण तुरंत रोक दिया। पीएम ने इशारों में ही कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखने को कहा। अजान खत्म होने के बाद ही पीएम मोदी ने अपना भाषण फिर से शुरू कर दिया। 1 दिसंबर 2014 को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित कर रह थे। उन्होंने भी अज़ान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोका था।
देखें वीडियो

Post a Comment

Previous Post Next Post