ये बैंक मैनेजर है या डीएम, जो पत्रकारों से मांग रहा है न्यूज़ कवरेज करने का आदेश, देखें वीडियो


अमन पठान 
अम्बेडकरनगर। नोटबंदी आमजन के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। अब आम जनता पर दोहरी मार पड़ना शुरू हो चुकी है। कभी कैश ख़त्म हो जाने का दर्द मिलता है तो कभी नेटवर्क न होने का झंझट?
आज बसखारी की एचडीएफसी बैंक में 'अमरबेल पका तो कौए के बाप का क्या' जैसा नजारा देखने को मिला। मैनेजर ने एटीएम को भी बंद करा दिया और बैंक में कैश होने के बाबजूद लोगों को नही मिल रहा था। क्योंकि बैंक का सर्वर डाउन था। अब गरीब अनपढ़ क्या जाने सर्वर क्या होता है। बस उन्हें तो बैंक से अपना पैसा चाहिए था तो इसीलिए वह हंगामा करने लगे।
हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने बैंक मैनेजर से मामला जानना चाहा तो वह एक डीएम की तरह पेश आये और देखते ही देखते जिला सूचना अधिकारी भी बन गए। मीडियाकर्मियों से उनका नियुक्ति पत्र और न्यूज़ कवरेज करने का आदेश मांगने लगे। जिसका मीडियाकर्मियों के साथ आम जनता ने भी बैंक मैनेजर का विरोध किया।
देखें वीडियो

Post a Comment

Previous Post Next Post