बीजेपी नेता के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा और पांच करोड़ रूपये

अमन पठान नई दिल्ली/भोपाल। भोपाल के बैरागढ़ में बीजेपी नेता के घर एवं होटल से आयकर विभाग की टीम ने हथियारों का जखीरा और पांच करोड़ रूपये बरामद किये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बीजेपी नेता सुशील वासवानी के घर और होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं तथा 5 करोड़ रूपये के नए नोट मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें बीजेपी नेता के घर के अंदर घुसने नही दिया गया। मीडियाकर्मियों के सवाल पर सुशील वासवानी ने हथियार और पैसे मिलने की बात को सिरे से खारिज करते हुए असत्य करार दिया है। आयकर टीम अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वीडियो देखें

Post a Comment

Previous Post Next Post