अम्बेडकरनगर के आठ मार्गों की कायाकल्प की सौगात दे गए नितिन गड़करी


अमन पठान/गणेश मौर्य
अम्बेडकरनगर। बीजेपी ने सड़कों की कायाकल्प करने के लिए विकास का पिटारा खोल दिया है। परिवर्तन यात्रा लेकर अकबरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने अम्बेडकरनगर जिले के विकास के लिए अपना पिटारा खोला और जिले के आठ मार्गों की कायाकल्प की सौगात दे दी।
जनसभा को संबोधित करते हुए परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि सपा की साईकिल तो परिवारवाद की जंग में बंट गई है। चाचा भतीजे की लगाई उन्हें सत्ता से बेदखल करेगी। वहीं उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी को लोकसभा चुनाव में जनता ने नकार दिया वो पार्टी अब सत्ता में क्या आएगी। मायावती का हाथी खिलौने की तरह छोटा हो गया है। कांग्रेस तो यूपी चुनाव जीतने के सपने देखना छोड़ दे, क्योंकि कांग्रेस ने ही देश का बेड़ागर्क किया है। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना भी की और उनकी नीतियों से जनता को रूबरू कराया।

जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव देव मौर्य, सांसद हरिओम पांडेय, शरद त्रिपाठी, लल्लू सिंह और पालिकाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने भी जनता को संबोधित किया। इस दौरान सैंकड़ों बीजेपी नेता और समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post