मोदी होश में आओ अपने विधायक, सांसद को समझाओ


अवनीश कुमार कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के पूर्व रैली स्थल से कुछ दूरी पर है कुछ लोगों ने एक ऐसी होर्डिंग लगाई है जो आज सुबह से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस होर्डिंग में कहां गया है कि मोदी होश में आओ अपने विधायक,सांसद,एमएलसी व महापौर को समझाओ। आज सुबह से आम जनता के लिए यह होर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। यशोदा नगर की परेशान जनता के सौजन्य से प्रधानमंत्री के रैली स्थल निराला नगर के पास एक ऐसी होर्डिंग लगवाई गई है। जिसमें सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, एमएलसी अरूण पाठक व विधायक सतीश महाना की फोटो लगाई गई है।सभी फोटो के ऊपर लापता लिखा गया है। ऐसी होर्डिंग अचानक लगने के बाद चर्चा का केन्द्र बन गई।मामला बढ़ता देख प्रशासन ने तत्काल होर्डिंग को हटवा दिया।लेकिन तब तक ऐसी होर्डिंग के विषय में पार्टी के बड़े पदाधिकारी जान चुके थे। विधायक सतीश महाना का कहना है कि यशोदा नगर के आम जनता के नाम से होर्डिंग लगाई गई है पर हकीकत यह है कि किसी विरोधी ने ऐसा किया है। वहां की जनता ऐसा कर ही नही सकती क्षेत्र में बहुत विकास किया गया है।कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।जिससे विपक्षी घबरा गये है और इस तरह की ओछी राजनीति कर रहें है। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि जनता सब जान चुकी है कि इस तरह का काम कौन पार्टी करवा रही है,लोकसभा के बाद अब विधानसभा में भी उनका पत्ता साफ होने वाला है जिसके चलते इन दिनों वह बौखला गये हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post