जौनपुर /खुटहन। थाने से महज पांच मीटर दूर शनिवार रात में चोरों ने पांच दुकानों का ताला चटकाकर 48 हजार नगदी समेत लाखों का माल साफ कर दिया। बाजार के व्यवसायियों में इस बात से आक्रोश है कि मुख्य चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर दो सिपाहियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद चोर अपने मंसूबे में सफल रहे। दौलतपुर गांव निवासी नन्हे लाल गुप्ता की चौराहा के बगल में किराना की दुकान है। दरवाजे का पल्ला उखाड़ कर चोर अंदर रखा 35 हजार नकद व सात हजार का सामान उठा ले गए। इनके बगल त्रिकौलिया गांव निवासी संतोष पाल की फुटवियर की दुकान है जिसका ताला तोड़कर चोर पांच हजार नकद व 20 हजार का सामान उठा ले गए। पिलकिछा रोड पर स्थित दशरथ यादव के आटा चक्की के कमरे का ताला तोड़कर चोर पांच हजार नकदी व 20 हजार का सामान गायब कर दिया। चौराहे पर स्थित बबलू गुप्ता के पान की गुमटी को तोड़ चोर एक हजार नकद व तीन हजार का सामान उठा ले गये। पट्टीनरेन्द्रपुर रोड स्थित सभाराज यादव की मिठाई की दुकान से एक हजार नकद सहित चार हजार का सामान पार कर दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से व्यवसायी भयभीत हैं। चोरी के पांचों घटनाएं थाना से मात्र चार सौ मीटर दूरी पर हुई है। व्यापारियों का कहना है कि पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही अपनी ड्यूटी सही से निभाते तो इतनी घटनाएं न हो पातीं। रियाजुल हक़ की रिपोर्ट