सपा विधायक का शर्मनाक बयान, शहीद की पत्नी अगर भाग जाए तो...


लखनऊ। अखिलेश राज में सपाई बेलगाम हो गए हैं। अब सपा के विधायक सुधाकर सिंह ने शहीदों की पत्नी को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघते हुए सपा विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर शहीद जवान की पत्नी भाग जाती है तो इसके लिए भी राज्य सरकार ने अतिरिक्त आर्थिक मदद की व्यवस्था की है। मऊ जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिहं ने शहीदों और शहीदों की पत्नियों का विवादित बयान देकर मजाक उड़ाया। हालांकि बाद में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि मैं तो कर मजाक कर रहा था। न्यूज़ १८ इंडिया के मुताबिक विधायक ने कहा कि मंच पर हमारी पार्टी की एमएलसी थीं, जो हमारे क्षेत्र की बहू हैं। इसलिए मजाक में बोल दिया था। सुधाकर सिंह के मुताबिक, राज्य सरकार शहीद के माता-पिता को 20 लाख के अलावा 5 लाख और देती है। जिससे उनका पालन-पोषण हो सके। बता दें, सुधाकर सिंह यूपी के घोषी विधानसभा से विधायक हैं। उनके इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post