श्रावस्ती। जनपद में अवैध खनन को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती काफी सख्त दिख रहे है। पिछले दिनों सिरसिया व इकौना के इलाको में अवैध खनन करते पाये गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करते हुए चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज़ करते हुए जेल रवाना कर दिया था।उक्त बड़ी कार्यवाही से अवैध खनन करने वालो के पसीने छूट गए थे।अभी हाल ही में SSB की टीम ने भी अवैध खनन करते हुए 2 ट्रैक्टर व ट्रॉली को पकड़कर थाना मल्हीपुर के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन इतनी सख्ती के बावजूद भी अवैध खनन जनपद में कैसे और किसकी सह पर होती रहती है। आखिर इन अवैध खनन करने वालो लोगो को किसका वरदान प्राप्त है। क्योकि जनपद में इतनी सख्ती के बावजूद अवैध खनन करते ट्रक्टर ट्रालियां पकड़ी जा रही है। आज दोपहर एस ओ जी की टीम ने श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम पंचायत देवरा से सटे नहर पर सफेद बालू भरते 2 ट्रक्टर व ट्राली को पकड़कर थाना मल्हीपुर के सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम पंचायत देवरा से सटे सरजू नहर पर अवैध सफेद बालू खनन करके बालू भरते हुए क्राइम ब्रांच टीम को दिखाई दिया। क्राइम ब्रांच के प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर जा रहे थे।तभी देवरा से रानीपुर के रास्ते में सफेद बालू भरते हुए ट्रक्टर व ट्राली को देख कर मौके पर जाकर चालक को पकड़ कर पूछ ताछ किया तो टेक्टर चालक ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र राम चन्द्र निवासी महंथपुरवा ग्रा0प0 राजापुर पुरैना थाना मल्हीपुर व दूसरा व्यक्ति अलख राम पुत्र राम मिलन निवासी देवरा थाना मल्हीपर बताया दोनों ट्रक्टर ट्राली को मौके से लेकर थाना मल्हीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इसरार अहमद समाचार सम्पादक CARE OF MEDIA