बाहुबली सपा नेता ने छपवाया अजीबो-गरीब विज्ञापन, बना चर्चा का विषय


अवनीश कुमार
कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल होने वाली समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्‍मेलन में आ रहे कानपुर के कैंट से  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद ने एक समाचार पत्र में एक अजीबो-गरीब विज्ञापन छपवाया है।

जिसको लेकर आज कानपुर में यह अजीबो-गरीब विज्ञापन चर्चा का विषय बना होआ है और बस सभी यही कहा रहे है की ये क्या हो गया है बाहुबली। अब आप सोच रहे होंगे की क्या है इस अजीबो-गरीब विज्ञापन में जो चर्चा का विषय बना होआ है तो हम आप को बताते है क्या है इस अजीबो-गरीब विज्ञापन में।

इस अजीबो-गरीब विज्ञापन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे कानपुर में होने वाली सभा में असलहे लेकर न आएं। साथ ही रस्ते में पड़ने वाले सभी टोल पर पैसा जमा करें। इस  अजीबो-गरीब विज्ञापन में बहुत कुछ लिखा है पर कानपुर की जनता में आज सुबह से ये दो लाइन चर्चा का विषय बना होआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post