श्रावस्ती। जनपद के थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम रामपुर जब्दी में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गयी जिसमे 3 लोगो को काफी चोटे आई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम पंचायत रामपुर जब्दी के निवासी बहोरी पुत्र पतिराम ने गावं के ही सबूर, मुनीर, नसीर, कालिया, जिलेदार आदि लोगो पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की माँग की है। इन लोगो में झाड फूक को लेकर बिवाद इतना बढ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गयी।
जान लेवा मारपीट में दिनेश,बिनोद महेश पुत्र बहोरी को विपक्षी ने लाठी डण्डा तथा धारदार हथियार से मारा पीटा जिससे दिनेश के सर व हाथ मे काफी चोटे आई।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मल्हीपुर सुजीत कुमार राय से जान कारी लेने पर बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर के डाक्टरी के लिये समुदायिक स्वास्थ केन्द्र मल्हीपुर को भेज दिया गया है।जाँच की जा रही है उचित कार्यवाही की जायेगी।
इसरार अहमद
समाचार सम्पादक
केयर ऑफ़ मीडिया
