सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है अखिलेश यादव का ये वीडियो


लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो आगरा-लखनऊ एक्सप्रसे-वे के ड्राइविंग क्वॉलिटी टेस्ट के बारे में है ।

इस वीडियो के जरिए अखिलेश अपने सरकार के विकास कार्यों को दिखाना चाहते हैं। यही वजह है कि अखिलेश ने इसे ''ये है यूपी के विकास की रफ्तार'' नाम से शेयर किया है। 24 सेकंड का यह वीडियो सोशल  मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

 इस वीडियों में दिखाया गया है कि एक्सप्रेस वे की क्वॉलिटी को चेक करने के लिए कार के डैशबोर्ड पर पानी से भरा कांच का गिलास रखा गया है। कार की100 से 110 होने पर भी गिलास से एक बूंद पानी भी नहीं गिरा।
 अखिलेश यादव इस वीडियो के जरिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की क्वॉलिटी को दिखाना चाहते हैं। इस वीडियो के शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के रिऐक्शन आने शुरू हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post