अब 'पैरों में घुंगरू बांधकर छम-छम करें मंत्री आज़म खां'


लखनऊ। आज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन फैसल लाला ने मंत्री आज़म खां पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि किसी पर झूठा मुकदमा लगवा देने से कोई अपराधी नहीं हो जाता। यदि सिर्फ मुकदमा लिखवा देने से अपराधी होता है, तो हमसे बड़े अपराधी आप हैं क्योंकि आप पर बीस से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों मंत्री आज़म खां ने बयान दिया था कि राज्यपाल राम नाईक अपने यहां अपराधियों का स्वागत कर रहे हैं। फैसल लाला ने कहा कि मंच से रो-रोकर अपनी पीड़ा सबको बता रहे हैं, इससे अच्छा होगा कि पैरों में घुंगरू बांध कर छमछम करके अपनी पीड़ा लोगों को बताएं तो लोग ज्यादा मजे से सुनेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post